कृषि विभाग ने वर्ष 2030-31 तक उड़द, अरहर और मसूर के उत्पादन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी का लक्ष्य रखा है।

देहरादून में दलहन उत्पादन बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन ने क्लस्टर आधारित माइक्रोप्लानिंग पर जोर दिया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कृषि विभाग को अरहर, उड़द और मसूर का रकबा बढ़ाने के लिए क्लस्टर चिन्हित करने के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि एग्रीस्टैक के माध्यम से किसानों और उनकी भूमि व फसल संबंधी जानकारी को डिजिटल किया जाएगा। किसानों को उन्नत बीज, आधुनिक तकनीक और प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के साथ इंटर-क्रॉपिंग और बंजर भूमि के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा।

कृषि विभाग ने वर्ष 2030-31 तक उड़द, अरहर और मसूर के उत्पादन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी का लक्ष्य रखा है। अधिकारियों को धान-गेहूं के फसल चक्र में दलहन को शामिल करने के निर्देश भी दिए गए हैं।