कांग्रेस अध्यक्ष पर्यटक बन कर आए उत्तराखंड 

 

बीजेपी प्रवक्ता हनी पाठक ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं के किरदार को मोम जैसा बताते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता जिस तरह उल्टे सीधे बयान दे रहे है इससे इनकी बौखलाहट दिखाई दे रही है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस का पिछला रिकॉर्ड देखे तो प्रदेश में जितनी भी बार आपदा आई है, कांग्रेस सदा ही दूर ही दिखाई दी है। अब जब चुनावी दौर शुरू हो गया है तो कांग्रेस के नेता पर्यटक बन कर प्रदेश में आ रहे हैं। कांग्रेस जब जब हताश होती है तब तब सरकार पर आरोप लगाती है। एसएसपी कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया व्यवहार बहुत ही निंदनीय है।