प्रदेश में आगामी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए यूकेडी ने अपनी सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है। यूकेडी प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती ने कहा कि हम इस बार सभी विधान सभा सीटों पर चुनाव लड़ेगे । पहले हमे चुनाव लड़ाने के लिए लोग ढूंढने पड़ते थे लेकिन अब हमारे विधानसभा सीटों पर आवेदन मिल रहे हैं यह यूकेडी के बढ़ते हुए दिन समर्थन का आशीर्वाद है। बीते दो दिन पहले ही विधान सभा अध्यक्ष रहे कुंजवाल के भतीजे ने अपने हजारों समर्थकों के साथ पार्टी ज्वाइन की है। यूकेडी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अभी तक कार्यालय में 25 लोगों ने चुनाव लड़ने के लिए अपनी दावे दारी पेश की । जो कि यूकेडी के लिए सकारात्मक परिणाम साबित होगा ।