उत्तराखंड में अफसर शाही हावी को लेकर लगातार सवाल खड़े होते रहे हैं वहीं आज एक बार फिर धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने कहीं ना कहीं सवाल खड़े किए हैं उनका कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणाओं के बाद कुछ बचता नहीं है क्योंकि वह सर्वोच्च नेता प्रदेश के माने जाते हैं लेकिन उसके बावजूद भी अधिकारी लापरवाही करते हैं तो मेरा मानना है कि अफसर के पेज ऊपर से कसे जाने चाहिए इसके साथ ही उन्होंने कहा मेरी भी लगातार शिकायत रहती है कि अफसर सही से काम नहीं करते हैं लेकिन यह भी है कि एक सिस्टम होता है यदि गड्ढे मुक्त सड़क करने के लिए कोई अधिकार अधिकारियों को दिए जाते हैं तो लाजमी है कि अधिकारी इस पर काम भी करेंगे क्योंकि अधिकारियो के भी कई जगह पर हाथ बंधे होते हैं इसलिए काम नहीं कर पाते हैं तो इसके लिए कहीं ना कहीं अधिकारियों को भी फ्री होल्ड रखना होगा