माननीय मुख्य सचिव महोदय, उत्तराखण्ड शासन के निर्देशों के अनुपालन में प्रदेश में सेवा, सुशासन एंव समर्पण के अन्तर्गत ’सेवा सप्ताह‘ मनाये जाने के क्रम में शनिवार को विकासखण्ड सहसपुर में एक वृहद्ध बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री जी, उत्तराखण्ड शासन, माननीय सांसद श्री नरेश बंसल, एंव माननीय विधायक जी श्री सहदेव सिंह पुण्डीर द्वारा किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग से डा० मनोज शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, देहरादून, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० प्रदीप राणा, एंव चिकित्सा अधीक्षक डा० मोहन सिंह उपस्थित रहे। तत्पश्चात माननीय मुख्यमंत्री जी, द्वारा शिविर की समस्त व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर माननीय विधायक जी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सहसपुर को हर सम्भव सहयोग एंव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया गया। अतिथिगणों द्वारा केन्द्र में आने वाले मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं से संतुष्ट होते हुए चिकित्सा अधीक्षक डा० मोहन सिंह, एंव उनके सहयोगी चिकित्सकों एंव स्टाफ के कार्यशैली की सराहना की गयी।
आज के शिविर में 628 व्यक्तियों (227 पुरुष, 401 महिला) का पंजीकरण हुआ, जिसमें एन०सी०डी० विभाग में 201 मरीजों की स्क्रीनिंग, ए०एन०सी० 130 जांचे, 138 टी0बी मरीजों की जांचे, आर०के०एस०के० काउंसलर द्वारा 41 लाभार्थियों की स्क्रीनिंग की गई, आयुष्मान कार्ड 05 एंव आभा कार्ड 21 निर्गत किये गये, पैथॉलोजी विभाग में 17 मरीजों की जांच, दिव्यांग शिविर के अन्तर्गत 27 व्यक्तियों का पंजीकरण किया गया। आज के शिविर में डा० शिखा ठाकुर, स्त्री रोग विशेषज्ञ, उपजिला चिकित्सालय प्रेमनगर एंव डा० सुशील सैनी, फिजिशियन, उपजिला चिकित्सालय विकासनगर का विशेष सहयोग रहा।
इसके अतिरिक्त शिविर में डा० सचिन चौहान, डा० परिधि सिंह, श्री प्रशान्त कनवासी, श्रीमती प्रीति, श्रीमती रूबी, श्रीमती विजयेता, श्रीमती अर्चना, श्रीमती बबीता, सुश्री कनिका, श्री अभिषेक रावत, मौ० असगर अली, श्री मुकेश रौतेला, श्री पुष्कर रावत, श्री विनोद सिंह, एंव श्री सचिन, सुरक्षाकर्मी श्री शैलैन्द्र कुमार एंव आशा फैसीलिटेटर एंव आशा कार्यकत्रियों आदि ने अपनी सेवाएं प्रदान की।
सामुदायिक स्वास्थ्य कन्द्र सहिया में आयोजित किया गया वृहद स्वास्थ्य शिविर
शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सहिया में सेवा पखवाड़े के तहत एक वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री प्रवीण चौहान तथा ग्राम प्रधान नेवी वीरेन्द्र सिंह व अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष संजय शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। शिविर में 211 लोगों ने पंजीकरण कराकर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सीय परामर्श के साथ-साथ शिविर में नैदानिक जांच की भी व्यवस्था की गई थी। जिसके अंतर्गत फिजिशियन द्वारा 56 मरीजों, बाल रोग विशेषज्ञ द्वारा 31 मरीजों, नेत्र रोग विभाग द्वारा 36 मरीजों, कान-नाक-गला विभाग द्वारा 26 मरीजों, स्त्री रोग विभाग द्वारा 26 मरीजों, हड्डी रोग विभाग द्वारा 18 मरीजों और सर्जन द्वारा 11 मरीजों की जांच की गई। 112 लोगों की रक्तचाप एवं मधुमेह की जांच करायी गयी, 35 किशोरियों को स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध कराया गया। 22 लोगों की रक्तजांच, 8 लोगों के अल्ट्रासाउण्ड, 26 लोगों के एक्सरे किये गये।
इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 विक्रम सिंह, विशेषज्ञ चिकित्सक खुशबू, डॉ. संजीव कुमार, डॉ0 उमंग नौटियाल, डॉ. पल्लवी, डॉ. महेंद्र सिंह राय, डॉ0 एन.एच. चौहान, डॉ. पोखरिया, श्री संजय, अधीक्षक डॉ. विम बिष्ट, फार्मासिस्ट श्री आजाद, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ0 सरिता आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से क्षेत्रवासियों को एक ही स्थान पर सभी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होने से काफी राहत मिली और स्थानीय निवासियों ने सरकार व स्वास्थ्य विभाग के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की।