एंकर : उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय होने से प्रदेशभर में बारिश का दौर लगातार जारी है। बीते सप्ताह भी भारी बारिश के साथ वर्षा की तेज बौछारें भी देखने को मिली। वहीं अब मौसम विभाग ने आज और आने वाले सप्ताह में भी मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉक्टर सीएस तोमर ने आज 6 जुलाई के लिए बागेश्वर जनपद में भारी से बहुत भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट बताया है। वहीं रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी के साथ ही टिहरी, नैनीताल और पिथौरागढ़ जनपदों के लिए भी भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही उत्तराखंड के अन्य जनपदों में भी वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर भी देखे जा सकते हैं। जिसके लिए उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी किया गया है, मौसम की यह स्थिती आने वाले सप्ताह भर में भी इसी तरह की रह सकती है, जिसके लिए प्रदेशभर में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
बाइट : डॉ सीएस तोमर, निदेशक मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून