:-देहरादून मास्टर प्लान–2041 को लेकर एमडीडीए की ओर से जनसुनवाई कैंप आयोजित किया गया। इस दौरान नागरिकों से सुझाव और आपत्तियां ली गईं। एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि राजधानी बनने के बाद देहरादून में तेजी से शहरीकरण हुआ है, जिससे विकास का दबाव भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि मास्टर प्लान में ग्रीन कवर, कृषि भूमि के संरक्षण और बढ़ती आबादी की जरूरतों के बीच संतुलन बनाना सबसे बड़ी प्राथमिकता है। साथ ही, लोगों की समस्याओं और सुझावों को भी गंभीरता से शामिल किया जाएगा।
बाइट: बंशीधर तिवारी ,उपाध्यक्ष एमडीडीए देहरादून