यूपीसीएल और यूजेवीएनएल के नव नियुक्त एमडी का ऊर्जा अधिकारियों ने किया स्वागत

देहरादून | 4 जुलाई 2026

उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) और यूजेवीएनएल (UJVNL) के नव नियुक्त प्रबंध निदेशकों के स्वागत का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में ऊर्जा ऑफिसर्स, सुपरवाइजर्स एंड स्टाफ एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष डी सी. गुरुरानी के नेतृत्व में दोनों प्रबंध निदेशकों से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किए और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी तथा यूजेवीएनएल के प्रबंध निदेशक ए.के. सिंह के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।

 

शुभकामनाएं देने वालों में डी.सी. गुरुरानी, नितेश भट्ट, मनोज रावत, राजेंद्र वोरा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।