कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के गढ़ी कैंट डाकरा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 135वें संस्करण को सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि मन की बात केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों से सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इस मंच के जरिए समाज के प्रेरणादायक व्यक्तित्वों, नवाचारों और जनभागीदारी से जुड़े विषयों को देश के सामने रखते हैं। गणेश जोशी ने भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से प्रधानमंत्री के संदेशों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बाइट- गणेश जोशी,कैबिनेट मंत्री