गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सम्मानजनक जीवन देने के लिए उत्तराखंड सरकार और केंद्र सरकार की आवासीय परियोजना अंतिम चरण में है। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत उधमसिंह नगर के रुद्रपुर के ग्राम बागवाला में 1872 ईडब्ल्यूएस आवासों का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। वही भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन ने इसे ऐतिहासिक कदम बताया है, उन्होंने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने निम्न-मध्यम वर्ग को 3 लाख में आवास देने की योजना चलाई है, बाकी राशि आसान किश्तों में ली जाएगी। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि बरसों से किराए पर रहने वाले और अतिक्रमण की जद में आए लोगों को अब अपना घर मिलेगा। केंद्र और राज्य सरकार मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऐसी योजनाएं चला रही हैं वही यह कदम गरीबों को ऊपर उठाने के लिए सराहनीय है।
बाइट – कमलेश रमन, प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा।