मेल से धमकी

मसूरी नगर पालिका और एसडीएम मसूरी के आधिकारिक ई-मेल पर और इंटरनेट मीडिया पर उत्तराखंड के सभी पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी भरा संदेश मिलने से हड़कंप मच गया।

ई-मेल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, देहरादून से दिल्ली तक विभिन्न सरकारी प्रतिष्ठानों, हरिद्वार, ऋषिकेश, केदारनाथ धाम, बदरीनाथ धाम, रेलवे स्टेशनों, पुलिस थानों और रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। आपको बता दे कि धमकी भरे ई-मेल में कुछ स्थानों के साथ समय और तिथियों का भी उल्लेख किया गया है। संदेश में खालिस्तान का जिक्र करते हुए कई आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं। हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस, खुफिया एजेंसियां और साइबर सेल अलर्ट मोड में आ गई हैं। पुलिस ई-मेल की सत्यता की जांच कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यहां पर चार धाम यात्रा सहित हेमकुंड साहिब की यात्रा सुचारू रूप से चल रही है लेकिन जो भी व्यक्ति कानून को हाथ पर लेंगे उन पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी , हालांकि पूरे मामले की जांच भी की जा रही है

*बाइट :- पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड*