भाजपा मुख्यालय में आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि व विचार गोष्ठी आयोजित की गई, भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि डॉ. मुखर्जी वैचारिक पुरुष थे। अध्यक्ष ने बताया कि 23 जून 1953 को कश्मीर की अखंडता के लिए कुर्बानी दी, जिसके चलते हर साल उनके विचारों को कार्यकर्ताओं तक पहुंचाया जाता है। भट्ट ने बताया कि 23 जून से 6 जुलाई तक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति बूथ पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी और हर कार्यक्रम में डॉ. मुखर्जी का चित्र रहेगा। इसके साथ ही उनकी स्मृति में वृक्षारोपण और जिला स्तरीय गोष्ठियां होंगी जिसके लिए जिलों की तिथियां तय हो चुकी हैं। महेन्द्र भट्ट ने बताया कि इस बार 6 जुलाई को डॉ. मुखर्जी की 125वीं जयंती भव्य रूप से मनाई जाएगी, जिसके लिए पार्टी ने कार्यक्रमों की श्रृंखला तैयार की है।
बाइट – महेन्द्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा व राज्यसभा सांसद