बीते दिन 21 जून को विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आयोजन किया गया। वहीं भाजपा ने पीएम मोदी को योग दिवस का ब्रांड एंबेसडर मानते हुए तमाम कार्यक्रम स्थलों पर पीएम मोदी की फोटो लगाई थी लेकिन कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक पीएम मोदी को बाईपास कर गए. बता दे कि बीते दिनों आयुष विभाग की ओर से योग दिवस को लेकर विज्ञापन जारी किया गया जिसमें मुख्यमंत्री समेत मदन कौशिक ने अपनी फोटो लगाई लेकिन पीएम मोदी को नजरअंदाज कर दिया जिसको लेकर अब कांग्रेस ने सवाल खड़े किये। वहीं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेहरा इतना बड़ा है कि उन्हें कोई फ़ोटो की जरूरत नहीं है कोई भूल चुक हो गई होगी, रही बात योग दिवस की तो योग को नया रूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है जिसकी वजह से 175 देश में योग दिवस मनाया जा रहा है।
बाइट- नवीन ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा