जिलाधिकारी एवं सीईओ स्मार्ट सिटी लिमिटेड डॉ. आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की समीक्षा की।

देहरादून

 

जिलाधिकारी एवं सीईओ स्मार्ट सिटी लिमिटेड डॉ. आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि 22 में से 21 परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि 10 परियोजनाएं संबंधित विभागों को हस्तांतरित की जा चुकी हैं।

जिलाधिकारी ने शेष परियोजनाओं के हस्तांतरण की स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी। निर्माणाधीन ग्रीन बिल्डिंग परियोजना की प्रगति 40 प्रतिशत पाए जाने पर उन्होंने कार्यों में तेजी लाने, पर्याप्त श्रमिकों की तैनाती सुनिश्चित करने तथा नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।

उन्होंने परियोजना में हुई देरी के कारणों एवं जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई का विवरण भी तलब किया। साथ ही पूर्ण परियोजनाओं के संचालन एवं अनुरक्षण कार्यों की प्रभावी निगरानी तथा गुणवत्ता मानकों के अनुरूप भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।