लंबे समय से इंतजार कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए धामी सरकार ने विभिन्न विभागों, परिषदों, बोर्ड और निगमों में दायित्वों का पिटारा खोल दिया है।

देहरादून

 

लंबे समय से इंतजार कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए धामी सरकार ने विभिन्न विभागों, परिषदों, बोर्ड और निगमों में दायित्वों का पिटारा खोल दिया है। दायित्वधारियों की बढ़ती लिस्ट को लेकर कांग्रेस की तर्ज पर चलने की चर्चा के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पलटवार किया है। महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस में जमीन-आसमान का अंतर है। हम कार्यकर्ताओं को एडजस्टमेंट के लिए दायित्वधारी नहीं बनाते, बल्कि पार्टी और सरकार में सहयोग के लिए बनाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी मौजूदा सूची कांग्रेस की सूची की एक तिहाई भी नहीं है। भट्ट ने संकेत दिए कि सरकार में सहयोगी के रूप में अभी कुछ और नाम भी दायित्वों की लिस्ट में शामिल हो सकते हैं।