देहरादून
केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर भाजपा 5 जून से 25 जून तक उत्तराखंड की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 12 साल बेमिसाल कार्यक्रम कर रही है जिसमें वह प्रत्येक विधानसभा में प्रबुद्ध सम्मेलन करने जा रही है उसके साथ ही पूर्व सैनिकों के साथ भी सम्मेलन करेगी । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि यह कार्यक्रम 5 जून से 25 जून तक रहेगा इस दौरान भाजपा गांव गांव जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं और विकास कार्यों को जनता के बीच रखने का काम करेगी इसको लेकर पूरी तैयारी की गई है उसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी सांसद विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री 24 घंटे के विधानसभा प्रवास पर रहेंगे