मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में राज्य स्तरीय अधिकार प्राप्त समिति की 65वीं बैठक आयोजित हुई।

देहरादून

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में राज्य स्तरीय अधिकार प्राप्त समिति की 65वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक में सिंगल विंडो प्रणाली के तहत निवेश संबंधी नए प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।

मुख्य सचिव ने जनपद स्तर पर 143 (लैंड यूज चेंज) एवं 154 से जुड़े मामलों के निस्तारण में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारियों को प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सचिव उद्योग को विलंब के मामलों में संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण लेने को कहा तथा ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत सभी लंबित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए।