देहरादून
उत्तराखंड में अगले पांच दिनों तक मौसम सक्रिय बना रह सकता है। मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है।मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के अनुसार आज कुमाऊं के कई इलाकों और गढ़वाल के कुछ क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। वहीं 2 से 5 जून तक पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं आकाशीय बिजली और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में मौसम ज्यादा सक्रिय रह सकता है। साथ ही अगले कुछ दिनों में तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।