मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों और राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए 191 करोड़ रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।

देहरादून

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों और राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए 191 करोड़ रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इस धनराशि से बाढ़ सुरक्षा कार्य, सड़क निर्माण, शासकीय आवास, पार्किंग, बिजली परियोजनाएं और जनसुविधाओं से जुड़े अनेक कार्य किए जाएंगे।

देहरादून में सांग नदी चैनलाइजेशन, हरिद्वार में सड़क निर्माण, मुक्तेश्वर और बागेश्वर में पार्किंग निर्माण, ऋषिकेश आस्था पथ के सौंदर्यीकरण तथा कुम्भ मेला-2027 से जुड़े कार्यों के लिए महत्वपूर्ण स्वीकृतियां दी गई हैं। इसके अलावा यूपीसीएल को बिजली परियोजनाओं के लिए 100 करोड़ रुपये तथा विभिन्न धार्मिक स्थलों के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए भी धनराशि मंजूर की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से राज्य में आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी और पर्यटन, ऊर्जा तथा जनसुविधाओं के विकास को नई गति प्राप्त होगी।