देहरादून
खबर देहरादून से है जहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड में है दौरे के तीसरे दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने शिवालिक कॉलेज आफ इंजीनियरिंग में शिरकत की एकेडमिक कॉन्क्लेव में शिरकत करते हुए नितिन नवीन ने 2047 के विकसित भारत विजन पर चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत तमाम गढ़मान्य उपस्थित रहे। अपने तीन दिवसीय दौरे में नितिन नबीन ने भाजपा के विधायको सांसदों और पदाधिकारी की अलग-अलग बैठक लेकर पार्टी की रणनीतियों और आगामी चुनाव की तैयारी को धार देने का काम किया है।