बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आए हुए हैं. अपने दौरे के दूसरे दिन नितिन नवीन ने देहरादून के एक होटल में पार्टी नेताओं के साथ बैठक की।

देहरादून

 

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आए हुए हैं. अपने दौरे के दूसरे दिन नितिन नवीन ने देहरादून के एक होटल में पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान बैठक में पार्टी के सभी विधायक, मंत्री और सांसद भी मौजूद रहे । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होने के साथ ही बीजेपी संगठन से जुड़े कई अन्य मुद्दों पर बात हुई है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को 12 वर्ष 7 जून को पूरे होने जा रहे हैं। जिसको लेकर ग्रामीण संपर्क के लिए सांसदों और विधायकों को कहा गया है। साथ ही प्रत्येक विधानसभा के 100 बुद्धिजीवी लोगों की सूची बनाकर उनसे भी संपर्क उनके द्वारा हो सके। साथ ही सरकार और संगठन का समन्वय बना रहे।