देहरादून
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के उत्तराखंड दौरे के दौरान पार्टी संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के जरिए सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। देहरादून में आयोजित बैठकों में सांसदों, विधायकों और संगठन पदाधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक और सक्रिय बनाने के साथ आगामी चुनावों को लेकर रणनीति पर भी मंथन किया गया। बैठक में विधायकों से सुझाव भी मांगे गए कि किस तरह पार्टी को और अधिक प्रभावी तरीके से जनता के बीच ले जाया जाए।वहीं भाजपा विधायक महंत दिलीप रावत ने कहा कि बैठक में संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने का संदेश दिया है। साथ ही सभी ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा आगामी समय में भाजपा को भारी बहुमत दिलाने का संकल्प लिया है।