हरिद्वार
उत्तराखंड की चारधाम यात्रा इस समय अपने चरम पर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा पर आने से पहले अपना पंजीकरण जरूर करा ले। आज सीएम पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचे जहां उन्होंने एक धर्मशाला का शुभारंभ किया। सीएम धामी ने सभा को संबोधित करते हुए राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार लगातार राज्य के हित में आगे बढ़ रही है और विकास की नई इबारत गढ़ रही है। मीडिया से बात करते हुए सीएम धामी ने कहां की चारधाम यात्रा इस समय अपने चरम पर है उन्होंने कहा कि इस समय यात्रियों की संख्या ज्यादा है जो एक चुनौती है फिर भी उनकी यात्रा व्यवस्थित और सुगम हो इसके प्रयास लगातार किए जा रहे है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की वे यात्रा पर आने से पहले अपना पंजीकरण जरूर कराए।