देहरादून
उत्तराखंड में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और जंगलों में आग की घटनाओं को लेकर सरकार सतर्क नजर आ रही है। पर्यावरण मंत्री राम सिंह कैडा ने कहा है कि पर्यावरण संरक्षण विभाग लगातार सक्रिय रूप से काम कर रहा है। जंगलों में आग की घटनाओं को रोकने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि लोग सतर्क रहें और आग लगने की घटनाओं में कमी लाई जा सके।
उन्होंने कहा कि वन विभाग के फॉरेस्ट गार्ड और अधिकारी पूरी गंभीरता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। सरकार का दावा है कि जंगलों और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।