देहरादून
हाल में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के दौरे को कांग्रेस संगठन की मजबूती से जोड़ रही है। पार्टी का मानना है कि उनके दौरे से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे, जबकि भाजपा प्रभारी के दौरे से भाजपा को नुकसान होगा। कांग्रेस के दावे पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि किसके दौरे से किसे नुकसान हो रहा है, यह कांग्रेस अच्छी तरह जानती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रभारी के दो दौरों के बाद पार्टी में बड़ी सिरफुटौव्वल सामने आई है। जोशी ने कहा कि भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी बनाएंगे और नया प्रभारी कार्यभार ग्रहण करेगा। उन्होंने कांग्रेस को नसीहत दी कि पहले अपना घर संभाले। प्रदेश अध्यक्ष को हटाने के लिए 25-25 लाख की रिश्वत की चर्चा पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस बताए कि बोली लगाने वाले कौन लोग थे और षड्यंत्र किसने रचा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अंतर्विरोध है और राष्ट्रीय नेताओं के बयानों से पार्टी को ही नुकसान होगा। हालात ऐसे रहे तो कांग्रेस का स्तर और गिरेगा।