दून में भीषण गर्मी का अलर्ट, DM सविन बंसल के निर्देश, सभी विभाग हाई अलर्ट मोड में।

देहरादून

 

दून में भीषण गर्मी का अलर्ट, DM सविन बंसल के निर्देश, सभी विभाग हाई अलर्ट मोड में।

देहरादून में भीषण गर्मी को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। मौसम विभाग ने हीट वेव की चेतावनी जारी करते हुए जौलीग्रांट और डोईवाला समेत कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका जताई है। डीएम सविन बंसल के निर्देश पर DEOC को 24×7 एक्टिव कर दिया गया है और सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों में ORS और IV Fluids का स्टॉक बढ़ाने के साथ ही हीट स्ट्रोक से निपटने के लिए स्पेशल मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं। सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल टैंकर और छाया की व्यवस्था की जा रही है, वहीं मजदूरों को दोपहर की तेज धूप में काम न कराने और निर्माण कार्य सुबह-शाम कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने बुजुर्गों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखने की अपील करते हुए लोगों से दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने और धूप से बचाव करने की सलाह दी है।