नगर निगम क्षेत्र में जनगणना के प्रथम चरण यानी मकानों की गणना का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।

देहरादून

 

नगर निगम क्षेत्र में जनगणना के प्रथम चरण यानी मकानों की गणना का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। नगर आयुक्त नमामी बंसल के अनुसार शहर के पांचों चार्ज में कुल 1956 ब्लॉक्स चिन्हित किए गए हैं, जिनमें से करीब 1800 ब्लॉक्स में वर्तमान में सर्वे का कार्य प्रगति पर है, जबकि लगभग 60 ब्लॉक्स में गणना पूरी भी की जा चुकी है। नगर निगम प्रशासन का लक्ष्य सप्ताह के अंत तक अधिकतर वार्डों में कार्य पूर्ण करना है। इसके लिए सभी चार्ज अधिकारियों को फील्ड में मौजूद एन्यूमरेटर्स और प्रगणकों को लगातार हैंड होल्डिंग सपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही ऐप में आने वाली तकनीकी समस्याओं और क्वेरी को भी सुपरवाइजरों के माध्यम से प्रशिक्षण देकर मौके पर ही समाधान कराया जा रहा है।