देहरादून
उत्तराखंड में भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत प्रत्येक स्तर तक प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को आगामी चुनौतियों के लिए तैयार कर रही है। प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने प्रशिक्षण वर्ग की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में भाजपा के सभी मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग संपन्न कर लिए गये हैं, वही हमने पहले चारधाम वाले जितने जिले थे उनमें प्रशिक्षण किया। वहीं उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, कार्यपद्धति और केंद्र-राज्य सरकार की उपलब्धियों से जोड़ना है। महामंत्री के अनुसार प्रशिक्षण के जरिए कार्यकर्ता नई तकनीक का उपयोग कर सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे और संगठनात्मक विचारधारा के साथ समाज में काम भी करेंगे।