देहरादून में आयोजित पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों और मत्स्य पालकों के संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।

देहरादून

 

देहरादून में आयोजित पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों और मत्स्य पालकों के संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में पशुपालन, दुग्ध उत्पादन और मत्स्य पालन के क्षेत्र में लगातार उल्लेखनीय प्रगति हो रही है और किसान भाई-बहन तेज गति से आगे बढ़ते हुए अपनी आजीविका मजबूत कर रहे हैं, साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार वर्ष 2022 से लगातार ऐसी नीतियों पर काम कर रही है जिनसे किसानों और पशुपालकों को सीधा लाभ मिले, उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो और रोजगार के नए अवसर पैदा हों। उन्होंने कहा कि सरकार अनुदान सहित कई योजनाओं के माध्यम से किसानों को हर संभव सहायता देने का प्रयास कर रही है। वहीं कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि सीधे लाभार्थियों को मुख्यमंत्री के सामने बुलाकर उनकी समस्याएं, सुझाव और योजनाओं का फीडबैक लिया जाए ताकि भविष्य की योजनाएं और बेहतर बनाई जा सकें। कार्यक्रम में पहुंचे लाभार्थियों ने भी सरकार की योजनाओं को लाभकारी बताते हुए कहा कि ऑनलाइन पोर्टल और सरकारी सहायता के जरिए उनकी आय में बड़ा इजाफा हुआ है और आज उनका रोजगार पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हुआ है।