देहरादून
चारधाम यात्रा को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने दावा किया है कि यात्रा पूरी सही तरह तरीके से गतिमान है और कहीं कोई अव्यवस्था नहीं है। प्रदेश प्रवक्ता का कहना है कि पर्यटकों और आवागमन में बढ़ोतरी के बावजूद व्यवस्थाओं में सुधार किया गया है साथ ही जगह-जगह सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होने यात्रा को लेकर विपक्ष के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा गया कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं, सरकार का प्रयास है कि दिव्य और भव्य चारधाम यात्रा संपन्न हो और जहां भी कमी होगी, उसे तुरंत पूरा किया जाएगा और यात्रा में किसी तरह की कमी नहीं छोड़ी गई है।