तीन राज्यों में मिली जीत के बाद देहरादून स्थित भाजपा मुख्यालय में जश्न का माहौल देखने को मिला।

देहरादून

 

तीन राज्यों में मिली जीत के बाद देहरादून स्थित भाजपा मुख्यालय में जश्न का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और पार्टी के पक्ष में आए जनादेश को ऐतिहासिक बताया। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में बेहतर प्रदर्शन को लेकर पार्टी नेताओं ने इसे संगठन की मेहनत और नेतृत्व पर जनता के भरोसे का परिणाम बताया।इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि देशभर में खुशी का माहौल है और जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास जताया है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में कार्यकर्ताओं के संघर्ष का जिक्र करते हुए इसे बड़ी जीत बताया और कहा कि आने वाले समय में भी भाजपा इसी तरह अपने विजय अभियान को आगे बढ़ाती रहेगी।प्रदेश कार्यालय में जश्न के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और पार्टी के समर्थन में नारेबाजी की। नेताओं ने इसे आगामी चुनावों के लिए सकारात्मक संकेत बताया और संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया।