– देहरादून – मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची कार्यों की समीक्षा की और दावे-आपत्तियों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।सीडीओ ने वर्चुअल बैठक में सभी एईआरओ से पुनरीक्षण कार्यों में तेजी लाने को कहा। उन्होंने क्षेत्रीय स्तर पर सतत निगरानी और आपसी समन्वय से प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने पर जोर दिया। जिले में अब तक 78.52% मैपिंग कार्य पूरा हुआ है। चकराता में सर्वाधिक 90.46%, विकासनगर 79.81%, सहसपुर 80.64% मैपिंग हुई है। राजपुर रोड में सबसे कम 73.36% काम हुआ। सीडीओ ने बीएलओ के प्रतिदिन के कार्यों की समीक्षा कर मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के निर्देश दिए।