खटीमा, ऊधम सिंह नगर उत्तराखंड
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने खटीमा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सरल और संवेदनशील अंदाज में नजर आए। मुख्यमंत्री ग्राम सभा श्रीपुर बिछुआ राम सिंह चड्ढा के आवाज पर पहुंचे और उनकी माता के स्वर्गवास हो जाने पर शोकाकुल परिवार से मिलकर शोक व्यक्त किया और साथ ही मौके पर मौजूद जनता की समस्याओं का तत्काल संज्ञान लिया,मुख्यमंत्री अपने कार्य के प्रति भी पूरी तरह सजग दिखे। श्रीपुर बिछुआ में ही उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को बारीकी से सुना। जनता की शिकायतों पर कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया की जनसमस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर तुरंत किया जाए। साथ ही दौरे के दौरान मुख्यमंत्री का मानवीय चेहरा भी सामने आया, जब वे हेलीपैड पर बच्चों से मिले। मुख्यमंत्री ने बच्चों से बातचीत की और उनका उत्साहवर्धन किया, जिससे बच्चे काफी उत्साहित नजर आए।इस पूरे दौरे के दौरान डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति समेत जिले के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिन्हें मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास और सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।