उत्तराखंड में प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर उपयोग और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में सरकार मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने की योजना पर काम कर रही है।

देहरादून

 

उत्तराखंड में प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर उपयोग और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में सरकार मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने की योजना पर काम कर रही है। राज्य का बड़ा भूभाग वन क्षेत्रों से आच्छादित होने के कारण इस क्षेत्र में अपार संभावनाएं देखी जा रही हैं। खासतौर पर ऑर्गेनिक और औषधीय गुणों से भरपूर शहद के उत्पादन को बढ़ाकर स्थानीय लोगों की आय में इजाफा किया जा सकता है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में करीब 70 प्रतिशत भूभाग वन क्षेत्रों से घिरा हुआ है, जो मधुमक्खी पालन के लिए अनुकूल है। उन्होंने बताया कि कैबिनेट में इस दिशा में समन्वय बनाकर काम करने का निर्णय लिया गया है, ताकि इसे एक बेहतर मॉडल के रूप में विकसित किया जा सके। सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले समय में यह पहल उत्तराखंड से निकलकर पूरे देश में एक बेहतरीन उदाहरण के तौर पर स्थापित हो।