देहरादून
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा और ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती गतिविधियों के बीच छद्मवेशधारी ठगों पर कार्रवाई तेज कर दी गई है। सरकार ने “ऑपरेशन कालनेमी” को फिर से सक्रिय करते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह अभियान उन बहरूपियों के खिलाफ है जो धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करते हैं। उन्होंने बताया कि पहले भी इसके अच्छे परिणाम मिले थे, इसलिए अब इसे और तेज किया जाएगा।
चारधाम यात्रा, कांवड़ यात्रा और आगामी कुंभ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल मिल सके।