देहरादून के प्रेमनगर में देर रात लूट और गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।

देहरादून

 

 

देहरादून के प्रेमनगर में देर रात लूट और गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर नकदी और सामान लूट लिया, लेकिन पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश मारा गया, जबकि अन्य फरार हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराधियों पर सख्त कार्रवाई हो रही है और इसका असर दिख रहा है। उन्होंने दोहराया कि राज्य को अपराधमुक्त बनाना सरकार का संकल्प है और जनता में भय नहीं रहने दिया जाएगा।