पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। उनका कहना है कि राज्य में मौजूदा सरकार के खिलाफ जनाक्रोश साफ दिखाई दे रहा है और लोगों में बदलाव की लहर बनी हुई है।

देहरादून

 

 

पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। उनका कहना है कि राज्य में मौजूदा सरकार के खिलाफ जनाक्रोश साफ दिखाई दे रहा है और लोगों में बदलाव की लहर बनी हुई है। एग्जिट पोल के रुझानों को भी इसी दिशा में इशारा बताया जा रहा है, जिससे आगामी नतीजों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्वास जताया कि वास्तविक मतगणना के बाद पश्चिम बंगाल में “डबल इंजन” सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि देशभर में जहां-जहां चुनाव हो रहे हैं, वहां लोग केंद्र और राज्य में एक ही दल की सरकार को प्राथमिकता दे रहे हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति कमजोर हुई है और विकास कार्य लंबे समय से प्रभावित हैं। साथ ही युवाओं को रोजगार और गरीबों को योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की योजनाएं, जैसे आयुष्मान भारत और किसान सम्मान निधि, राज्य के लोगों तक बेहतर तरीके से पहुंचेंगी और विकास को नई गति मिलेगी।