देहरादून
देहरादून में प्रस्तावित महिला आक्रोश रैली को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने विधानसभा स्थित कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 28 अप्रैल को आयोजित रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रहेगी, जो विभिन्न मुद्दों पर अपना आक्रोश व्यक्त करेंगी।मंत्री के अनुसार, जनआक्रोश मशाल यात्रा शाम छह बजे से शुरू होकर साढ़े सात बजे तक चलेगी। यह यात्रा गांधी पार्क से प्रारंभ होकर गांधी घर तक जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।