देहरादून:—उत्तराखंड में पर्यटन सीजन को देखते हुए मौसम विभाग ने जानकारी पहुंचाने की व्यवस्था को सुदृढ़ किया है।
देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र लगातार विभिन्न माध्यमों से मौसम अपडेट जारी कर रहा है, ताकि पर्यटकों और आम लोगों को समय पर सही जानकारी मिल सके।मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के अनुसार, मौसम पूर्वानुमान वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए उपलब्ध कराया जाता है।
वहीं, किसी भी चेतावनी को कॉमन अलर्ट प्रोटोकॉल के तहत एसएमएस के माध्यम से भी साझा किया जाता है। यह जानकारी प्रशासन, स्टेकहोल्डर्स और आम जनता सभी के लिए उपलब्ध रहती है।