भाजपा का विपक्ष पर निशाना, सरकार की उपलब्धियों का किया जिक्र

देहरादून–उत्तराखंड में सियासत गरमाई हुई है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने विपक्ष को सलाह दी कि वे एसी कमरों से बाहर निकलकर जनता के बीच जाएं और जमीनी हकीकत समझें। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने वादों को पूरा करने की दिशा में काम किया है।उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 30 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है और नकल विरोधी सख्त कानून लागू किया गया है। महिलाओं के लिए लखपति दीदी और ड्रोन दीदी जैसी योजनाओं का भी जिक्र किया गया।

साथ ही, समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने को उन्होंने राज्य का बड़ा कदम बताया और विपक्ष से इन उपलब्धियों को समझने की अपील की।