आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में बढ़ा आक्रोश

देहरादून-प्रदेशभर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। अपनी मांगों को लेकर लगातार आवाज उठा रही कार्यकर्ताओं ने अब आंदोलन तेज करने के संकेत दिए हैं

रेखा नेगी, प्रदेश अध्यक्ष आंगनबाड़ी, ने कहा कि पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं का शोषण हो रहा है और उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर प्रदेशभर में तालाबंदी कर बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।