प्रधानमंत्री द्वारा 14 तारीख को ‘दिल्ली-देहरादून सुपर एक्सप्रेसवे’ के उद्घाटन के बाद, दून पुलिस ने सुगम यातायात व्यवस्था के लिए कमर कस ली है।

देहरादून

 

प्रधानमंत्री द्वारा 14 तारीख को ‘दिल्ली-देहरादून सुपर एक्सप्रेसवे’ के उद्घाटन के बाद, दून पुलिस ने सुगम यातायात व्यवस्था के लिए कमर कस ली है। एसएसपी देहरादून, प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि नए एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद पुलिस पूरे यात्रा मार्ग का लगातार गहन निरीक्षण कर रही है और यहां से गुजरने वाले ट्रैफिक के लिए एक विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है।

​एसएसपी ने जानकारी दी कि आगामी चार धाम यात्रा और मसूरी-देहरादून आने वाले पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए यह कदम उठाया गया है, क्योंकि ऋषिकेश और चारधाम जाने वाला ट्रैफिक भी इसी मार्ग से होकर गुजरेगा।

​यातायात को सुव्यवस्थित करने के लिए विभिन्न स्थानों पर डायवर्जन प्लान लागू किए जाएंगे। एसएसपी ने बताया कि आगामी वीकेंड पर इस डायवर्जन प्लान का ट्रायल (परीक्षण) किया जाएगा और लोगों की सुविधा के लिए एक ‘ट्रैफिक एडवाइजरी’ भी जारी की जा रही है। इस ट्रायल से मिलने वाले परिणामों के आधार पर ही पुलिस आगे की रणनीति तय करेगी, ताकि स्थानीय लोगों और पर्यटकों को जाम का सामना न करना पड़े।