शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से मुखातिब होकर बिल की खासियतों को गिनाने का काम किया।

देहरादून

 

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से मुखातिब होकर बिल की खासियतों को गिनाने का काम किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विपक्ष में प्रयास किया इस बिल को गिराने के लिए तरह-तरह की भ्रांतियां फैलाई और उसमें वह कामयाब भी रहा लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट किया है कि उनका प्रयास जारी रहेगा और विपक्ष को जनता स्वयं जवाब देगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस बिल के आने से महिलाएं और सशक्त होती… राज्यों के किसी भी अधिकार को कम नहीं करना था …. इस बिल के आने से सभी राज्यों उत्तर हो दक्षिण सभी को सम्मान अधिकार मिलने वाले थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विपक्षी दलों पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष का कोई भी दल नहीं चाहता था कि यह बिल पास हो । विपक्ष में जो भी दल है उनके घरों को महिलाएं खुद राजनीति में है … लेकिन वह नहीं चाहती है दूसरे दलों की या फिर समाज की प्रगतिशील महिलाएं कभी आगे आए।