देहरादून में 87वीं इंटर स्टेट जूनियर व यूथ नेशनल टेबल टेनिस चैम्पियनशिप -2025 का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देशभर से आए खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।

देहरादून

 

देहरादून में 87वीं इंटर स्टेट जूनियर व यूथ नेशनल टेबल टेनिस चैम्पियनशिप -2025 का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देशभर से आए खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और खेल भावना के साथ प्रदर्शन करने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड खेलों की मेजबानी के लिए तेजी से खुद को विकसित कर रहा है और यहां राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि राज्य ने हाल ही में राष्ट्रीय खेलों में 100 से अधिक पदक जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है, जो खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने का काम करेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि इस तरह के आयोजनों से प्रदेश के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और उत्तराखंड खेलों के क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा।