19 अप्रैल से चार धाम यात्रा की शुरुआत होने जा रही है । अक्षय तृतीया के मौके पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चार धाम यात्रा की शुरुआत हो जाएगी।

देहरादून

 

19 अप्रैल से चार धाम यात्रा की शुरुआत होने जा रही है । अक्षय तृतीया के मौके पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चार धाम यात्रा की शुरुआत हो जाएगी वहीं चार धाम यात्रा को लेकर सरकार और प्रशासन पूरी तैयारी में जुटा हुआ है, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को या निकल रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक चार धाम मार्गों का निरीक्षण करेंगे, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चार धाम यात्रा को लेकर पूरी तैयारी में जुटी हुई है और जो भी कमी है उसको पूरा किया जा रहा है , श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई कमी ना हो इसका भी पूरा ध्यान रखा जाएगा जिसकी लगातार समीक्षा की जा रही है ।