उत्तराखंड में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने अहम निर्देश जारी किए हैं।

देहरादून

 

उत्तराखंड में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने अहम निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि जो डॉक्टर जिस क्षेत्र के विशेषज्ञ हैं, वे नियमित रूप से उसी क्षेत्र में काम करें।CMO समेत सभी विशेषज्ञ डॉक्टरों को हफ्ते में कम से कम दो दिन अपनी विशेषज्ञता के अनुसार सेवाएं देने को कहा गया है। सरकार का मानना है कि इससे डॉक्टरों का हुनर भी बना रहेगा और आम लोगों को बेहतर इलाज मिल सकेगा।