देहरादून
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 14 अप्रैल को उत्तराखंड दौरा प्रस्तावित है। जानकारी के मुताबिक इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी देहरादून-नई दिल्ली एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे के साथ ही अन्य विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर शासन और पुलिस प्रशासन तैयारी में जुटे हुए हैं।प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारी को लेकर देहरादून के एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर जनपद पुलिस सभी तैयारियां में जुटी हुई है, ड्यूटी के क्रम को निर्धारित कर दिया गया है वहीं ट्रैफिक प्लान भी तैयार हो चुके हैं सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंध की जा रही है और जल्द ही इसको मूर्तरूप दिया जाएगा।