देहरादून
प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस के भीतर चल रही खींचतान को लेकर बयानबाजी तेज होती नजर आ रही है। पार्टी के अंदरूनी मतभेद अब सार्वजनिक मंचों और मीडिया में भी दिखाई देने लगे हैं, जिस पर विपक्षी दल भी लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा कि कांग्रेस का आंतरिक मामला है, लेकिन जिस तरह एक वरिष्ठ नेता की अनदेखी की बात सामने आ रही है, वह चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि इस तरह की खींचतान का असर पार्टी की स्थिति पर पड़ सकता है।उन्होंने यह भी कहा कि जो स्थिति मीडिया के माध्यम से जनता के सामने आ रही है, वह ठीक नहीं है और इससे पार्टी की छवि प्रभावित हो सकती है।