देहरादून
हल्द्वानी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विशेष संज्ञा दिए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए धामी ने कहा कि यह उनके लिए सम्मान की बात है और इसके लिए वे रक्षा मंत्री के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि जब शीर्ष नेतृत्व इस तरह से संबोधित करता है तो जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि वे उत्तराखंड के विकास के लिए और बेहतर काम करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में जो भी विकास कार्य हो रहे हैं, उसका श्रेय बाबा केदारनाथ की कृपा और जनता के विश्वास को जाता है। उन्होंने दोहराया कि 21वीं सदी का दशक उत्तराखंड का दशक बनाने के संकल्प के साथ सरकार हर क्षेत्र में तेजी से काम कर रही है, ताकि प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया जा सके।