देहरादून
शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा देहरादून में दून पुस्तक महोत्सव का आयोजन किया गया है, जो 4 अप्रैल से 12 अप्रैल तक चलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस महोत्सव का आज शुभारंभ किया साथ ही महोत्सव में अपनी प्रतिभा को निखार रहे बच्चों से भी मुख्यमंत्री मिले और बच्चों को पुस्तक भी भेंट करी। आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व शिक्षा मंत्री का धन्यवाद भी किया। मुख्यमंत्री ने महोत्सव को लेकर कहा कि ये महोत्सव साहित्य प्रेमियों, भाषा के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए एक सुनहरा अवसर है। साथ ही हमारी भावी पीढ़ियों की पुस्तक के प्रति रुचि बढ़े इसके लिए भी ये महोत्सव बड़ा महत्व रखता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हालांकि आज एआई का दौर है लेकिन पुस्तक के प्रति हमारी आने वाली पीढ़ी जो कर्णधार है उसकी रुचि बनी रहे इसके लिए भी हमें प्रयास करते रहना चाहिए।